अखिल के परिजनों को जगी न्याय की आस
आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद सभी की निगाहें अखिल गुप्ता हत्याकांड पर आकर टिक गई है। जिन बहनों के केस में साई के बेटे को उम्र कैद की सजा मिली है। उन्हीं में से बड़ी बेटी ने आसाराम के खिलाफ शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। आसाराम के आश्रम में शहर के गीता एंकलेव निवासी
मुजफ्फरनगर : आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद अब सभी की निगाहें अखिल गुप्ता हत्याकांड पर टिक गई हैं। जिन बहनों के केस में आसाराम के बेटे को उम्रकैद की सजा हुई है, उन्हीं में से बड़ी लड़की ने आसाराम के खिलाफ शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। आसाराम मामले में अखिल गुप्ता सरकारी गवाह बन गया था।
आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में शहर के गीता एंकलेव निवासी अखिल गुप्ता 10 साल तक रसोइया रहा था। सूरत की दो बहनों ने आसाराम पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। बड़ी बहन की ओर से दर्ज मुकदमे में गुजरात पुलिस शहर से अखिल गुप्ता को पूछताछ के लिए गुजरात लेकर गई थी। बाद में मामले में अखिल गुप्ता आसाराम के खिलाफ सरकारी गवाह बन गया था। गुजरात पुलिस अखिल को वापस शहर में छोड़कर गई थी। आसाराम की शिष्या मध्यप्रदेश निवासी वर्षा से शादी कर अखिल शहर में दूध का कारोबार करने लगा था। गवाह बनने से अखिल आसाराम की आंखों में खटकने लगा था। 11 जनवरी 2015 की रात घर लौटते समय जानसठ रोड पर अखिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की मुजफ्फरनगर पुलिस ने कई साल तक तफ्तीश की थी। वर्षों बाद हत्या का राज खुला था। हत्याकांड का मुख्य आरोपित कार्तिक हलदार जेल में बंद है। मंगलवार को नारायण साईं को उम्र कैद की सजा सुनाई जाने के बाद से अखिल गुप्ता हत्याकांड में पीड़ित पक्ष को इंसाफ की उम्मीद जगी है। मृतक के पिता नरेश गुप्ता का कहना है कि जिस तरह नारायण साईं को सजा हुई है, उसी तरह से आसाराम को भी सजा होनी चाहिए।