Move to Jagran APP

सदन से परिसर तक उलझी रहीं पालिकाध्यक्ष

नगरपालिका की बोर्ड बैठक में महिला सफाई कर्मचारियों का हंगामा एक घंटे से ज्यादा चला। पहले पालिका के सभागार में सफाईकर्मियों ने पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को घेरकर वेतन मिलने में होने वाली समस्याओं को रखते हुए सदन की कार्यवाही प्रभावित की। इसके बाद पालिकाध्यक्ष को परिसर से बाहर जाते समय रोक लिया जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 09:01 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 09:01 PM (IST)
सदन से परिसर तक उलझी रहीं पालिकाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में महिला सफाई कर्मचारियों का हंगामा एक घंटे से ज्यादा चला। पहले पालिका के सभागार में सफाईकर्मियों ने पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को घेरकर वेतन मिलने में होने वाली समस्याओं को रखते हुए सदन की कार्यवाही प्रभावित की। इसके बाद पालिकाध्यक्ष को परिसर से बाहर जाते समय रोक लिया, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

loksabha election banner

नगरपालिका की बोर्ड बैठक में मांगों को लेकर बड़ी संख्या में पहुंची महिला सफाई कर्मचारियों को देख कर्मचारियों ने सभागार के दरवाजे बंद करा दिए। इस पर दर्जनों महिलाएं भड़क गई। हंगामा होने पर दरवाजा खुला तो सफाईकर्मियों ने पालिकाध्यक्ष को घेर लिया। इससे सदन की पूरी व्यवस्था चौपट हो गई। महिलाओं ने मेज पर चढ़कर पालिका अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका ने उनसे शहर मे सफाई करा ली, लेकिन लाखों का भुगतान नहीं किया। कुछ महिलाओं ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई वर्ष से जिले में जमे हैं, जो निजी कंपनियों से साठगांठ कर सफाई कर्मचारियों का शोषण करते हैं। सफाईकर्मियों ने पालिकाध्यक्ष से धक्का-मुक्की भी की और उन्हें पालिका परिसर से पैदल बाहर जाने से रोकने के लिए मुख्य दरवाजा बंद करा दिया। इस पर पालिका के कर्मचारियों ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। सफाईकर्मियों को आश्वासन दिया गया कि 17 नवंबर को उनकी निजी कंपनी आरके कंस्ट्रक्शन के अधिकारी और ईओ विनयमणि त्रिपाठी को बैठकार समस्या का निस्तारण कराते हुए उनका भुगतान दिलाया जाएगा।

इन्होंने कहा..

बोर्ड बैठक में कुछ सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया, जिसमें अधिकतर महिला कर्मचारी थीं, लेकिन उन्हें एक युवक लेकर आया था, जिसने काफी अभद्रता की। सभी को आश्वासन दिया गया है कि संबंधित कंपनी अधिकारी और पालिका ईओ के सामने वार्ता की जाएगी। सफाई कर्मचारियों का जो भी भुगतान होगा, किया जाएगा।

-अंजू अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.