Move to Jagran APP

अपराधवृद्धि पर कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

सोनभद्र में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को रोके जाने को लेकर कांग्रेसियों में रोष है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इसको लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरते हुए राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 08:20 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 08:20 PM (IST)
अपराधवृद्धि पर कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन
अपराधवृद्धि पर कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सोनभद्र में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को रोके जाने को लेकर कांग्रेसियों में रोष है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इसको लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरते हुए राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को कलक्ट्रेट में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार की खिलाफत की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। आम नागरिक ही नहीं पुलिस भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में ताबड़तोड़ हत्याओं के साथ पुलिस विभाग के जवान भी शहीद हो रहे हैं। वहीं, सोनभद्र की घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने गई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को प्रशासन द्वारा रोकने तथा गिरफ्तार करने पर कांग्रेसियों ने रोष प्रकट किया। इसको लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के व्यवहार पर सवाल खड़े करते हुए राज्यपाल से सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश गर्ग, बिलकिश चौधरी, उमादत्त शर्मा, मौ. तारिक कुरैशी, ब्रजराज स्वरूप, सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.