Move to Jagran APP

चटख धूप के बाद भी ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर जनपद में साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर का प्रकोप जारी है। गुरुवार को चटख धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर मुश्किल बढ़ा दी। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद आसमान में स्मॉग सा छा गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 11:44 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 11:44 PM (IST)
चटख धूप के बाद भी ठंड ने बढ़ाई मुश्किल
चटख धूप के बाद भी ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर जनपद में साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर का प्रकोप जारी है। गुरुवार को चटख धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर मुश्किल बढ़ा दी। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद आसमान में स्मॉग सा छा गया। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल सकी। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जरा सी लापरवाही पर खांसी, जुकाम, नजला, बुखार आदि बीमारी लोगों को चपेट में ले रही हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को चटख धूप निकलने से मौसम भी खुशगवार हो गया था। लोगों को लगा कि मौसम साफ हो गया और अब ठंड से राहत मिल सकेगी, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद आसमान में छाए स्मॉग ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया। शीतलहर चलने से ठंड के तेवर कम नहीं हो सके। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकी। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से कभी ठंड, कभी शीतलहर, कभी बारिश तो कभी कोहरा और कभी धूप निकलने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को खांसी, जुकाम, नजला, बुखार आदि बीमारी पीछा नहीं छोड़ पा रही हैं। सर्द हवाओं के चलते पटरी पर लौट रही दिनचर्या को बार-बार झटका लग रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दिनों में सुबह-शाम शीतलहर चलने और दिन में मौसम सामान्य होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन्होंने कहा-

ठंड से बुजुर्ग अपना बचाव करें। अधिक ठंड में दिल के मरीज मॉर्निग वाक न करें। ठंड के दिनों में बीपी बढ़ जाता है। इसे बढ़ने न दें। ठंड में खाने-पीने का ध्यान रखें। गर्म पानी पीएं। कोई भी परेशानी हो तो चिकित्सक की सलाह लें।

-डा. योगेंद्र त्रिखा, वरिष्ठ फिजिशियन

अगले 48 घंटों में सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड बनी रहेगी। दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य रहेगा। रात के तापमान में अभी गिरावट रहेगी।

-जेपी गुप्ता, निदेशक मौसम विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.