विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राशन डीलरों का लाभांश बढ़ने पर डीएम मुजफ्फरनगर बोले- अब ईमानदारी से करें काम

Published: Tue, 18 Aug 2026 11:10 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 11:24 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन डीलरों का लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया और ई-पास आधारित फीडबैक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. राशन डीलरों का लाभांश 90 से 125 रुपये प्रति कुंतल बढ़ा

  2. ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ हुआ

  3. डीलरों को ईमानदारी से राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने राशन डीलरों का लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया। साथ ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में बड़े पर्दे पर प्रसारण दिखाया गया। राशन डीलरों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं, राशन डीलरों से राशन का वितरण ईमानदारी से करने की बात कही गई।

ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ

जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी। वहीं, संबंधित की जवाबदेही रेखांकित होगी।

यह निर्णय केवल राशन डीलरों के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि उनकी वर्षों पुरानी मांग का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यशैली का सशक्त प्रमाण भी है। प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर निर्णय ले रही है।

मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम की लाभार्थियों ने की सराहा

उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली देश में आदर्श माडल बन चुकी है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय, गुणवत्तापूर्ण एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को उचित दर की दुकानों के माध्यम से बिक्री के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध होगा तथा उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। रालोद अध्यक्ष संजय राठी ने उचित दर विक्रेताओं को बढ़ी धनराशि के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी

डीएम ने कहा, ईमानदारी और निष्ठा से करें राशन वितरण

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सरकार ने जो धनराशि बढ़ाई है, उससे राशन डीलरों को लाभ होगा। राशन डीलर ईमानदारी व निष्ठा के साथ राशन वितरण कार्य काे करें। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मसूद अजहर से फिक्स थी मीटिंग, बिहार से पासपोर्ट बनवाकर PAK भागने की थी तैयारी; आतंकी जफर पर नया खुलासा