Move to Jagran APP

छात्रों को बताए धनतेरस व स्वस्थ्य का महत्व

भगवान धनवंतरी के प्राकट्य दिवस पर एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को स्वस्थ रहने के गुर बताए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:49 PM (IST)
छात्रों को बताए धनतेरस व स्वस्थ्य का महत्व

मुजफ्फरनगर : भगवान धनवंतरी के प्राकट्य दिवस पर एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को स्वस्थ रहने के गुर बताए। शुभारंभ भगवान धनवंतरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण खंडेलवाल ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य व स्थूल समृद्धि के बीच की जागृति का पर्व धनतेरस है, जो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। भगवान धनवंतरी ने हमें स्वास्थ्य का महत्व समझाया। भगवान धनवंतरी ने आयुर्वेद का प्रादुर्भाव किया। विश्वभर की वनस्पतियों पर अध्ययन कर उसके अच्छे-बुरे प्रभाव एवं गुणों को प्रकट किया। समस्त जगत को निरोग कर मानव समाज को दीर्घायु प्रदान की। आयुर्वेद मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का ज्ञान प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कहा कि इनका अवतरण पृथ्वी लोक पर समुद्र मंथन के समय हुआ था। इन्होंने अमृतमय औषधियों की खोज की। इस दिन धन, सुख-समृद्धि, वैभव का पर्व 'धनतेरस' मनाया जाता है, जो धन ही नहीं, बल्कि चिकित्सा जगत की समृद्ध विरासत का भी प्रतीक है। प्राचार्य डॉ. केजी अरोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.