विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarnagar News : पूर्व सांसद और सपा नेता कादिर राणा के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज हुआ केस, लगे हैं ये आरोप

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 02 Sep 2023 02:58 PM (IST)

Muzaffarnagar News In Hindi Today पूर्व सांसद कादिर के विरुद्ध उत्तराखंड के मंगलौर में मुकदमा दर्ज। मंगलौर क्षेत्र में कादिर ...और पढ़ें

Muzaffarnagar News: पूर्व सांसद कादिर के विरुद्ध उत्तराखंड के मंगलौर में मुकदमा दर्ज
Muzaffarnagar News: पूर्व सांसद कादिर के विरुद्ध उत्तराखंड के मंगलौर में मुकदमा दर्ज

HighLights

  1. दो दिन पहले दर्ज कराया है मुकदमा
  2. पुलिस कर रही है जांच

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। पूर्व सांसद एवं सपा नेता कादिर राणा के विरुद्ध उत्तराखंड के मंगलौर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर जमीन कब्जाने, फैक्ट्री से निकले केमिकलयुक्त एवं गंदा पानी तथा कचरा खेत में डालकर फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

दो दिन पहले दर्ज कराया था मुकदमा

यह मुकदमा रुड़की के मथुरा विहार निवासी अनीता गुप्ता ने दो दिन पहले दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में अनीता गुप्ता ने बताया कि मंगलौर के तांशीपुरा क्षेत्र में उनकी कृषि भूमि है, जिससे सटी हुई राणा फैक्ट्री है। आरोप है कि कुछ समय पहले उनके खेत से खड़े 50 से ज्यादा यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी से काट लिए गए। इसके अलावा जमीन की चहारदीवारी तोड़कर एक मीटर से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही फैक्ट्री का केमिकल युक्त व गंदा पानी और कचरा उनके खेत में डाला गया, जिससे खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।

मंगलौर थानाध्यक्ष ने बताया कि अनीता गुप्ता की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में कादिर राणा को आरोपित बनाया गया है। विवेचना की जा रही है। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।