विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरसात से बचने को दुकान की छत पर चढ़ गया सांड़; उतारने के प्रयास में शेड टूटने से नीचे गिरा

By Shaktidev Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 10 Jul 2026 05:48 PM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के चरथावल में बरसात से बचने के लिए एक सांड़ दुकान की छत पर चढ़ गया। बाद में शेड टूटने से नीचे गिर गया।

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में दुकान की छत पर चढ़ा सांड़।

  2. पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू।

संवाद सूत्र, चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल कस्बे में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब बरसात से बचने के लिए जीने से होता हुआ एक दुकान की छत पर चढ़ गया। भारी-भरकम सांड़ को छत पर खड़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

बरसात शुरू हाेते ही एक सांड़ कस्बे में रोहाना तिराहे के निकट स्थित फार्म हाउस के पीछे बनी दुकान की छत पर सांड़ चढ़ गया। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पशु प्रेमी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान सांड़ सीमेंट की शेड पर पहुंच गया, लेकिन अधिक वजन होने के कारण शेड टूट गई और सांड़ नीचे गिर पड़ा।

गनीमत रही कि नीचे मौजूद लोगों ने समय रहते दूरी बना ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और न ही सांड़ को अधिक चोट लगी। पशु प्रेमी सन्नी चौपड़ा और अन्य लोगों के सहयोग से सांड़ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Meerut-Pauri Highway देवल के पास धंसा, इसके बाद लगे जाम के कारण पांच मिनट का रास्ता डेढ़ घंटे में हुआ पूरा

बाण गंगा उफान पर, सोलानी नदी का जल खेतों में फैलने लगा 

मोरना: पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार वर्षा से जहां तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा उफान पर है, वही, सोलानी नदी में भी जल स्तर बढ़ने से पानी में खादर क्षेत्र के जंगल में किसानों के खेतों में फैलने लगा है। गंगा के पार खेतों पर फसलों की रखवाले करने वाले किसानों काे बाढ का डर सताने लगा है और वह अपना सामान लेकर घरों को लौटने लगे है। एसडीएम ने लेखपालों को बाढ चौकियों पर सर्तकता बरतने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें- 'मंत्री जी, अब आए हो...जब डूब गई हमारी काॅलोनी'! मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से बोले लोग

बरसात से भरभराकर मकान की दीवार गिरी

पुरकाजी: कस्बे के मुहल्ला खेड़ादरवाजा निवासी तैय्यब कुरैशी का मकान है। इस मकान पर कच्ची छत पड़ी हुई थी। तीन दिन से लगातार बरसात से मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, मकान में उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। जब दीवार गिरी उसकी तेज आवाज सुनकर परिवार व मुहल्ले के लोग जग गए। घर से बाहर निकालकर जान बचाई। पीड़ित का सामान भी नष्ट हुआ है।