Move to Jagran APP

बजट हो रहा खर्च, बेसहारा घूम रहे पशु

योगी सरकार ने खेतों सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए गोशालाएं बनवाई हैं। मगर सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु योजना की हकीकत के साथ अधिकारियों की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। नई मंडी संजय नगर मार्ग और गांधी नगर मार्ग पर बेसहारा पशुओं से राहगीर परेशान हैं। यह पशु सड़क के बीच में बैठ जाते हैं जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:43 PM (IST)
बजट हो रहा खर्च, बेसहारा घूम रहे पशु

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। योगी सरकार ने खेतों, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए गोशालाएं बनवाई हैं। मगर सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु योजना की हकीकत के साथ अधिकारियों की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। नई मंडी, संजय नगर मार्ग और गांधी नगर मार्ग पर बेसहारा पशुओं से राहगीर परेशान हैं। यह पशु सड़क के बीच में बैठ जाते हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में कान्हा पशु आश्रय और गोशालाएं बनाए जाने के आदेश दिए थे। इनमें बेसहारा घूमने वाले पशुओं को रखने की योजना थी। जिले के सभी निकायों में गोशालाएं बनाई गई है। अस्थाई कान्हा पशु आश्रय भी तैयार किए गए हैं। शहर के कई क्षेत्र बेसहारा पशुओं की मार से परेशान है। नई मंडी क्षेत्र, गांधी नगर, गांधी कॉलोनी के साथ भोपा रोड पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं। चारे की तलाश में यह पशु कॉलोनियों की गलियों तक में पहुंच रहे हैं। कहीं आश्रय नहीं मिलने के कारण यह सड़क के बीच में बैठ जाते हैं। इसके चलते यहां से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को नई मंडी समिति मार्ग पर बेसहारा पशुओं का झुंड सड़क पर बैठ गया, जिससे राहगीर और यातायात आदि बाधित हो गया। वहीं, नगर पालिका ने नई मंडी में अस्थाई गोशाला बनाई हैं, जिसमें मात्र 20 पशु रखे गए हैं। एक साल में पालिका के स्तर से बेसहारा पशुओं की देखभाल और चारे पर करीब 15 लाख रुपये से अधिक खर्च किया गया है।

इन्होंने कहा

कान्हा पशु योजना पर कोई बजट खर्च नहीं हो सका है। अस्थाई गोशाला में व्यवस्था पर पैसा वहन हुआ है। बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।

-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.