ब्रेकिंग : महिला दिवस पर नई पहल, घरेलू हिंसा की शिकायत पर तुरंत जवाब देगी डायल 112 Muzzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर पुलिस ने महिला दिवस पर एक विशेष पहल शुरू किया है। इस दौरान किसी महिला उत्पीड़न की घटना पर डायल 112 तुरंत रिस्पांस करेगा।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस के घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं की मदद के लिए चलाये गये अभियान के क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक नई पहल शुरू की है। इस दौरान 112 पर शिकायत करने पर पुलिस तुरंत पहुंचेगी। इस के लिए महिला पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाईन में जनपद के समस्त पीआरबी स्टाफ को जानकारी दी। कहा कि इस अभियान में महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायत पर भी यूपी-112 तुरंत एक्शन लेगी और तत्काल मौके पर पहुंचेगी। 112 पर कॉल करके पीड़ित महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसमें महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के बाद महिला युक्त पीआरवी संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेगी। इसके साथ ही आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भी समस्त पीआरवी स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
112 पर करे शिकायत
महिलाओं के साथ उत्पीड़न संबंधी किसी भी घटना की जानकरी डायल 112 पर करने पर महिला पुलिस तुरंत रिस्पांस करेगी। साथ ही जल्द से जल्द वहां पहुंचकर इस घटना की जानकारी लेगी। मुकदमा भी इसी क्रम में दर्ज किया जाएगा। इस बार शहर की पुलिस महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर सख्त है। और कड़े फैसले ले रही है।
होली त्योहार पर भी रहेगी तैनात
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि होली त्योहार को सकुशल संपंन कराने के लिए भी ये सेवा हमेशा मैजूद रहेगी। साथ ही और किसी भी घटना पर तुरंत एक्शन लेगी।