मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: पतंग का पीछा कर रहे 10 साल के बच्चे की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर के खेड़िफिरोजाबाद गांव में पतंग का पीछा करते हुए एक दस वर्षीय बालक अबुज़र की छत से गिरकर मौत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पतंग का पीछा करते 10 वर्षीय बालक की मौत।
मुजफ्फरनगर में छत से गिरकर अबुज़र ने गंवाई जान।
बाथरूम की छत टूटने से हुई दर्दनाक दुर्घटना।
संवाद सूत्र, जागरण ककरौली मुजफ्फरनगर। कटी पतंग का पीछा कर रहा बालक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में इकलौते लड़के की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़िफिरोजाबाद में रविवार दोपहर वाजिद का दस वर्षीय पुत्र अबूज़र मकान की छत पर अन्य बच्चों के साथ उड़ती हुई पतंग को देख रहा था। एक कटी पतंग को पकड़ने के लिए उसने मकान की छत से बाथरूम की छत पर छलांग लगाई।
जिस पर बाथरूम की छत टूट जाने से अबुजर छत के मलबे के साथ नीचे गिर कर घायल हो गया। आनन-फानन मे अबुजर को गांव स्थित क्लीनिक पर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अबूजर की मौत से परिवार मे मातम छा गया है। अबूजर कक्षा एक का छात्र था। पिता वाजिद, मां अफरोज तथा बहन आफिया, सफिया गहरे सदमे में हैं।
