भाजपा का प्रशिक्षण शिविर संपन्न
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया।
कस्बे के बड़ौत रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में भाजपा की विचारधारा, इतिहास और विकास, देश की राजनीति में बदलाव आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक उमेश मलिक ने सरकार की उपलब्धियों, कार्य पद्धति एवं आत्मनिर्भरता के बारे में चर्चा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा को देश व प्रदेश में मिली सफलता के पीछे हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता लोगों से मिलकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दें। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यायन, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, ठाकुर रामनाथ, मोनू मलिक, हिमांशु संगल, ब्रजपाल सहरावत, विनोद सैनी, सीमा मलिक आदि मौजूद रहे।