Move to Jagran APP

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव का भव्य स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव के सोमवार को मुजफ्फरनगर में प्रथम आगमन पर यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला सहित अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:26 AM (IST)
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव का भव्य स्वागत
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव के सोमवार को प्रथम आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खतौली नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला सहित अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आतिशबाजी और पुष्पवर्षा की, इस दौरान उन्हें फूलों से लाद दिया। उनके काफिले से सड़क पर जाम लगा। पुलिस को वाहनों का आवागमन सुचारू कराना पड़ा।

loksabha election banner

भंगेला गांव के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रशांत देशवाल, वैभव जैन, मौ. गुफरान, पंकज भटनागर, शिवकुमार प्रधान, दर्पण गुप्ता, नितिन त्यागी, अमित कसाना, दर्पण गुप्ता, रामचंद्र प्रधान, प्रताप वाल्मीकि आदि कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। टबीटा मोड़ पर टिटौड़ा, ककराला, पिपलहेड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। वहां से उन्हें भाजपा नेता राजकुमार छाबड़ा के रिलायंस पेट्रोल पंप पर लाया गया। उनके साथ खुली गाड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, अश्वनी त्यागी सहित अन्य नेता मौजूद थे। विधायक विक्रम सैनी, राजकुमार छाबड़ा, रामकुमार सहरावत, यनेश तंवर, मदन छाबड़ा, सतीश नागपाल, अंकुर सिंघल, अजय गुप्ता, राजीव गुंबर, उमेश कुमार, मुकेश जैन, आदेश मोतला, मोनू मंगवानी, देवेश गुप्ता, अमति जैन, अनुज सहरावत, वरदान प्रजापति, माधव गुप्ता आदि ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व पुष्पवर्षा कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को हटाकर देश को सौगात दी है। जनता सरकार के कार्यों से प्रभावित है। जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। कश्मीर में नौजवानों को रोजगार मिलेगा और आतंकवाद व अलगाववाद खत्म होगा। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कल्याणकारी योजनाओं का सही से लाभ मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के काफिले से सड़क पर जाम लगा। पुलिस को यातायात सुचारू करने को खासी मशक्कत करनी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.