Move to Jagran APP

पाकिस्‍तान को भी भारत में पीड़ि‍त मुसलमानों को अपने यहां नागरिकता दे देनी चाहिए: विक्रम सैनी Muzaffarnagar News

खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा पाकिस्तान को भी ऐसा नागरिकता कानून बनाना चाहिए। जो यहां पीड़ित हैं उन्हें अपने यहां बुलाकर पाकिस्तान की नागरिकता देनी चाहिए।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:18 PM (IST)
पाकिस्‍तान को भी भारत में पीड़ि‍त मुसलमानों को अपने यहां नागरिकता दे देनी चाहिए: विक्रम सैनी Muzaffarnagar News
पाकिस्‍तान को भी भारत में पीड़ि‍त मुसलमानों को अपने यहां नागरिकता दे देनी चाहिए: विक्रम सैनी Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने फिर विवादित बयान दिया। कहा कि जो लोग भारत में पीड़ित हैं वे वो पाकिस्तान चले जाएं। उन्हें कौन रोक रहा है। सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक के इस बयान के वायरल होने से एक नई बहस छिड़ गई है।

loksabha election banner

कचहरी में दिया बयान

खतौली विधायक ने शुक्रवार को एक मुकदमे के मामले में कोर्ट में पेशी पर जाते समय यह बयान दिया। इससे पूर्व कचहरी में उन्होंने भारत में नागरिकता संशोधन कानून पास होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने देश में सीएए की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पाकिस्तान से आने वाले हिंदू पीड़ितों को भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए। कहा कि पाकिस्तान को भी ऐसा ही कानून बनाना चाहिए, जो मुस्लिम यहां पर पीड़ित हैं उनको पाक में नागरिकता देनी चाहिए। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि दोनों देशों को नागरिकों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान के पीड़ितों के बारे में कहा कि जो वहां पीड़ित है वो हिंदुस्तान आ जाने चाहिए और जो यहां पीड़ित है वो पाक चला जाए। उन्हें कौन रोक रहा है। सो परसेंट जाने चाहिए, वहां से भी आने चाहिए। सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक का यह बयान जारी होते ही इस पर बहस छिड़ गई।

पढ़े पूरा ट्वीट: पाक को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए जो मुस्लिम यहां पर पीड़ित हैं उनको पाक में नागरिकता देनी चाहिए। अदल बदली कर लो, जो वहां पीड़ित हैं वो हिंदुस्‍तान आ जाने चाहिएं। जो यहां पीड़ित हैं वो पाक चले जाएं कौन रोक रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.