Move to Jagran APP

देश-प्रदेश के विकास को संकल्पबद्ध भाजपा सरकार : मोहित

खतौली में मीरापुर रोड पर एक बैंक्वेट हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश-प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। कानून का राज स्थापित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। कहा कि कृषि कानूनों को लेकर भ्रम पैदा किया गया है जबकि इन कानूनों से कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM (IST)
देश-प्रदेश के विकास को संकल्पबद्ध भाजपा सरकार : मोहित
देश-प्रदेश के विकास को संकल्पबद्ध भाजपा सरकार : मोहित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में मीरापुर रोड पर एक बैंक्वेट हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश-प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। कानून का राज स्थापित किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। कहा कि कृषि कानूनों को लेकर भ्रम पैदा किया गया है, जबकि इन कानूनों से कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि भाजपा के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश-प्रदेश में भरपूर विकास कार्य किए गए है। मेट्रो ट्रेन दिल्ली के अलावा कई बड़े शहरों तक लायी गयी है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि देश-प्रदेश विकास के साथ हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को हासिल कर रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाया गया। कानूनों को समझाने वाले किसान इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी ने भी विचार रखे। मीरापुर रोड स्थित राजेश फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार सैनी को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर राजू अहलावत का स्वागत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाकियू छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार राजू अहलावत पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राजू अहलावत ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान विरोधी हैं। डा. संजीव बालियान ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी का आभार जताया। इस दौरान खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर सैनी व क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम गौतम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.