Move to Jagran APP

सीएए से भाजपा ने पैदा किया भय का माहौल : जयंत

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कहा कि सीएए से भाजपा ने भय का माहौल पैदा करने का कार्य किया है। दूसरों पर आरोप मढ़ने वाली भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पूरे प्रदेश में तीन माह से धारा 144 लगी हुई है इसका क्या औचित्य है? लाठी के दम पर प्रदेश नहीं चल सकता। यूपी पुलिस भ्रष्ट और एनकाउंटर पुलिस हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 11:43 PM (IST)
सीएए से भाजपा ने पैदा किया भय का माहौल : जयंत
सीएए से भाजपा ने पैदा किया भय का माहौल : जयंत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कहा कि सीएए से भाजपा ने भय का माहौल पैदा करने का कार्य किया है। दूसरों पर आरोप मढ़ने वाली भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पूरे प्रदेश में तीन माह से धारा 144 लगी हुई है, इसका क्या औचित्य है? लाठी के दम पर प्रदेश नहीं चल सकता। यूपी पुलिस भ्रष्ट और एनकाउंटर पुलिस हो गई है।

loksabha election banner

पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा है। भाजपा के कार्यक्रम भी हो रहे हैं, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति पैदा करने के लिए तीन माह से धारा-144 लगा रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर सवाल किए हैं। अपराध बढ़ता जा रहा है। पुलिस का मकसद भ्रष्टाचार और एनकाउंटर रह गया है। निर्दोष को भी गोली मारी जा रही है। आम बजट में आम आदमी को कुछ नहीं मिला। बेसहारा पशु खेतों और गलियों में घूम रहे हैं। जिन पशुओं की वैल्यू थी, वह भूखे मर रहे हैं। फसल बीमा योजना में बेसहारा पशुओं को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीएए से भाजपा ने भय पैदा करने का कार्य किया है। इससे पूर्व आम जनता को बैंकों और टोल की लाइन में लगा दिया। अब लोग बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने को लाइन में लगे हैं। बड़े-बुजुर्गों के पास जन्म प्रमाणपत्र नहीं है। चौ. अजित सिंह के पास भी जन्म प्रमाणपत्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बिजनेसमैन है। वह कुछ देने नहीं बल्कि लेने के लिए भारत आए हैं। इस दौरान पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विदित मलिक, वीरपाल राठी, यशवीर सिंह, हाजी राजू आदि मौजूद रहे।

एसिड अटैक पीड़िताओं के सम्मान में दौड़

जयंत चौधरी ने कहा कि आगामी आठ मार्च को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एसिड अटैक पीड़िताओं के सम्मान में पांच किमी दौड़ का रालोद आयोजन करेगा। पीड़िताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.