गांव में पढ़ाई और सीमित संसाधन... मुजफ्फरनगर की दो होनहार बेटियों ने UGC नेट परीक्षा में लहराया परचम
मुजफ्फरनगर के भोपा गांव की प्रिया बालियान और सोनाक्षी अहलूवालिया ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया है।

सोनाक्षी वालिया और प्रिया बालियान
HighLights
प्रिया बालियान ने योग विज्ञान में यूजीसी नेट उत्तीर्ण की।
सोनाक्षी अहलूवालिया ने हिंदी विषय में यूजीसी नेट पास की।
दोनों बेटियों ने भोपा गांव और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया।
संवाद सूत्र, मुजफ्फरनगर। गांव भोपा की दो होनहार बेटियों प्रिया बालियान व सोनाक्षी अहलूवालिया ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया। ग्राम प्रशासक समेत गणमान्यों ने बेटियों की उपब्लधि पर बधाई दी है।
गांव भोपा निवासी किसान सुरेंद्र बालियान की बेटी प्रिया बालियान ने योग विज्ञान विषय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) उत्तीर्ण की है। प्रिया ने भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति गहरी रुचि होने के कारण उसने उच्च शिक्षा के लिए योग विज्ञान को चुना।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता सहित पूरे परिवार के निरंतर सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।
प्रिया ने बताया कि उनके पिता सुरेंद्र बालियान ने सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। दूसरी ओर शिक्षाविद, गणितज्ञ और प्रगतिशील किसान दिवंगत सुरेश कुमार अहलूवालिया की पौत्री सोनाक्षी वालिया ने हिंदी विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इनके पिता प्रणपाल सिंह इंजीनियर और ताऊ डॉ. ध्रुवपाल सिंह लखनऊ सचिवालय में विशेष सचिव है। ग्राम पंचायत की प्रशासक रेखा देवी, राजकुमार राठी, तरूण प्रधान, अरविंद अहलूवालिया ने दोनों बेटियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- Agniveer recruitment : मुजफ्फरनगर व शामली के युवाओं ने दिखाया दमखम, 945 ने हासिल की सफलता
