विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agniveer recruitment : मुजफ्फरनगर व शामली के युवाओं ने दिखाया दमखम, 945 ने हासिल की सफलता

By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 30 Aug 2026 12:26 PM (IST)

सहारनपुर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में मुजफ्फरनगर और शामली के युवाओं ने हिस्सा लिया। कुल 1170 अभ्यर्थियों में से ...और पढ़ें

अग्निवीर परीक्षा भर्ती के लिए स्टेडियम में आयोजित दौड़ में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। सौ. सेना

अग्निवीर परीक्षा भर्ती के लिए स्टेडियम में आयोजित दौड़ में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। सौ. सेना

HighLights

  1. सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन।

  2. मुजफ्फरनगर-शामली के 1170 युवा शामिल।

  3. दौड़ में 945 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में होड़ मची है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना में जाकर देश की सेवा करने का जज्बा युवाओं में देखने को मिल रहा है।

शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर जनपद की जानसठ तहसील और शामली जनपद की कैराना, शामली और ऊन तहसीलों के अभ्यर्थियों की की दौड़ हुई। इस दौड़ में 1260 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 1170 अभ्यर्थी पहुंचे और 945 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल की। डा.भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली में चार तहसीलों के अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

सफल अभ्यर्थियों ने भर्ती के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाया। शनिवार को मुजफ्फरनगर की जानसठ और शामली की कैराना, शामली और ऊन तहसील के अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था। एक हजार 260 अभ्यर्थियों में से 1,170 स्टेडियम पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थियों ने दौड़ में पूरा दम लगाया। इसमें 945 अभ्यर्थी सफल रहे। वहीं 90 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

रविवार को इन तहसीलों के अभ्यर्थियों की होगी दौड़
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी, जेवर, गौतमबुद्धनगर और मेरठ के अभ्यर्थी दौड़ में प्रतिभाग करेंगे।