आर्मी बुलाओ तब उतरूंगा
चरथावल (मुजफ्फरनगर) : फिल्म शोले की तर्ज पर पेड़ पर चढ़े एक मनोरोगी ने पुलिस को खूब छकाया।
चरथावल (मुजफ्फरनगर) : फिल्म शोले की तर्ज पर पेड़ पर चढ़े एक मनोरोगी ने पुलिस को खूब छकाया। उसे उतारने का प्रयास हुआ तो उसने पुलिस को फर्जी बताते हुए आर्मी बुलाने की मांग कर डाली। उतारने का प्रयास करने वालों के साथ हाथापाई तक की।
अकबरगढ़ गांव में बस स्टैंड के निकट रविवार को युवक हाईटेंशन लाइन के पास अर्जुन के पेड़ पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मनोरोगी है। काफी समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा तो पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतरा और पुलिस को फर्जी बताते हुए नीचे उतरने के लिए आर्मी बुलाने की मांग करने लगा। इस पर पुलिस ने नगर पंचायत चरथावल से क्रेन मंगाई। क्रेन में बैठकर जैसे ही पुलिसकर्मी व एक कर्मी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह दोनों पर डंडे बरसाने लगा। काफी प्रयास के बाद उसे नीचे उतारकर थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मनोरोगी होने के कारण उसका उपचार कराकर बताए गए स्थान पर भिजवा दिया गया।