निर्धारित गति सीमा में बस चलाने की प्रेरणा
रोडवेज डिपो पर सड़क सुरक्षा तृतीय सप्ताह के तहत जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चालक-परिचालकों को यातयात से जुड़े नियमों जानकारियों को बताया गया। अधिकारियों ने चालकों को निर्धारित गति सीमा में बस चलाने के लिए प्रेरित किया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रोडवेज डिपो पर सड़क सुरक्षा तृतीय सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें चालक-परिचालकों को यातायात से जुड़े नियम व जानकारियां दी गई। अधिकारियों ने चालकों को निर्धारित गति सीमा में बस चलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, एआरटीओ प्रवर्तन विनीत मिश्र, एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार बंसल, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सरंक्षक डॉ.राजीव कुमार, एआरएम बीपी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि वर्तमान में सड़कों में 70 फीसद हादसों का कारण यातायात के नियमों की जानकारी नहीं होना है। चालक हमेशा ध्यान रखें कि हाईवे पर निर्धारित गति बस चलाएं। रॉग साइड वाहन ले जाने बचें। एआरटीओ विनीत मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश का उद्देश्य है कि हर हाल में सड़क हादसों में कमी लाई जाए। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के नियम जानने चाहिए, तभी सुरक्षित सफर हो सकेगा। एआरटीओ राजीव बंसल और एआरएम बीपी अग्रवाल ने कहा कि चालक परिवहन की रीढ़ है। उनके कंधों पर बस ही नहीं, उसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए वाहन को संयम और सुरक्षापूर्वक चलाएं। कार्यशाला में चालक विपिन कुमार, अमजद अली खान, दिनेश कुमार, राजीव शर्मा आदि को यूनिफॉर्म और अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार तोमर ने किया, जबकि व्यवस्था में अनुज त्यागी, महबूब अली, जितेंद्र कुमार, आशूद्दीन आदि रहे।