Move to Jagran APP

कृषि कानून वापस न होने पर रेललाइनजाम करने का ऐलान

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आंदोलन को गति देते हुए रेललाइन पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा। किसान आरपार की लड़ाई को तैयार हैं। आगामी दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 10:48 PM (IST)
कृषि कानून वापस न होने पर रेललाइनजाम करने का ऐलान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आंदोलन को गति देते हुए रेललाइन पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा। किसान आरपार की लड़ाई को तैयार हैं। आगामी दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

क्षेत्र के रोहाना खुर्द गांव में भाकियू सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में पंचायत आयोजित की गई, जिसमें कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए संजीव भारद्वाज ने बताया कि 26 दिसंबर के बाद किसान सड़क जाम कर रेललाइन पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर कृषि कानून का समर्थन करेंगे, वैसे ही भाकियू कार्यकर्ता चौपाल लगाकर कृषि कानून का विरोध करेंगे। उधर, सतीश भारद्वाज ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कानून वापस नहीं लेती किसान आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत की अध्यक्षता सत्यपाल त्यागी ने की व संचालन मंडल महासचिव मणिकांत भारद्वाज ने किया। इस दौरान सतीश भारद्वाज, मणिकांत भारद्वाज, हसरत अली, आशीष त्यागी, संदीप त्यागी, मोहित कुमार, राहुल त्यागी, अलाहु, बाबी त्यागी, दीपक त्यागी, सत्यपाल त्यागी व सनोध शर्मा आदि मौजूद रहे।

सपाइयों ने दिल्ली आंदोलन में किसानों से मांगा सहयोग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के नेता गांवों में जाकर किसानों से कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के आंदोलन में साथ देने को कह रहे हैं। नेताओं ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार ने किसानों के लिए काला कानून बनाया है।

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संग मेघा, शकरपुर, भोजाहेड़ी आदि गांवों में पहुंचे। ग्रामीणों से कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून किसान विरोधी है। कानूनों के विरोध में देश के किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। सपा भी आंदोलन कर रहे किसानों के साथ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पार्टी के नेता गांवों में जाकर कानून वापस लेने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में किसानों से साथ देने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल, पूर्व नगर अध्यक्ष मुर्तजा हैदर, लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, धीर सिंह, दीपचंद व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.