विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिट्टी की खुशबू खींचकर लाई वतन: 40 साल बाद सिसौली लौटे अनिल, विदेशी परिवार को दिखाई भारतीय संस्कृति

By Deepak SinghalEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 25 Nov 2026 10:43 AM (IST)

सदरूद्दीन नगर निवासी अनिल वर्मा 40 साल बाद डेनमार्क से अपने पैतृक गांव लौटे, जहां उन्होंने अपनी विदेशी पत्नी क्लारा यनशन और परिवार को भारतीय संस्कृति व गांव से परिचित कराया। 

गांव सदरूद्दीन नगर स्थित कोल्हू पर गुड का स्वाद लेते विदेशी मेहमान

गांव सदरूद्दीन नगर स्थित कोल्हू पर गुड का स्वाद लेते विदेशी मेहमान

HighLights

  1. अनिल वर्मा 40 साल बाद डेनमार्क से गांव लौटे।

  2. विदेशी पत्नी क्लारा यनशन को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया।

  3. सिसौली में प्रसिद्ध कोल्हू का बना गुड़ का स्वाद चखा।

संवाद सूत्र, सिसौली (मुजफ्फरनगर)। गांव सदरूद्दीन नगर निवासी अनिल वर्मा को 40 साल पहले विदेशी आकर्षण ने डेनमार्क का रास्ता तय करने पर मजबूर किया। लेकिन 40 साल बाद वतन की मिट्टी की खुशबू उन्हें अपने गांव खींच लाई। जहां उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया व नवविवाहित वधू क्लारा यनशन, वधु के सभी रिश्तेदार व अपने पुत्र जयदेव जय वर्मा को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया। 40 साल बाद भारत में रह रहे सभी रिश्तेदारों का आगमन गांव में हुआ तो सभी से मिलना हुआ।

सोमवार को सदरूद्दीन नगर पहुंचे इस परिवार ने सिसौली स्थित किसान भवन देखा था व टिकैत आवास पहुंच कर वहां पूरे परिवार से मुलाकात की थी।

मंगलवार को भी यह परिवार अपने उत्सव में शामिल रहा। सभी विदेशी मेहमानों ने हडौली माजरा का प्रसिद्ध गुड स्थानीय कोल्हू मे बनते देखा व उसका स्वाद भी चखा।

denish women

शादी में आए विदेशी मेहमान, भारतीय परिधान में।

गांव का दौरा किया

सभी लोगों ने जब गांव का भ्रमण किया तो ग्रामीण भी गदगद हो गए। सभी के लिए यह सौभाग्य की बात थी कि गांव का एक परिवार विदेश में रह रहा है। वहां की लड़की से शादी की व उनके पूरे परिवार को गांव दिखाने के लिए लाया। इसके साथ-साथ गांव में पहुंचे सभी रिश्तेदारों ने मंगल गीत भी गाए।

विदेशी मेहमानों ने डेनिश गाने भी गाए

जहां एक और वर पक्ष के लोगों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप मंगल गीत गए तो दूसरी ओर विदेशी मेहमानों ने डेनिश गाने प्रस्तुत किए। वर वधू का परंपरागत रूप से मंगल तिलक कर गृह प्रवेश कराया गया, जिससे पूरा विदेशी परिवार अभिभूत हो गया। फिलहाल परिवार 40 साल बाद अपनी खुशियों को समेट कर दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। जहां से वह एक दिसंबर को वापस डेनमार्क के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं... मेरठ के ओयो होटल में बंधक लड़की से दरिंदगी, बाल पकड़कर घसीटा; सड़क पर गिराकर पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।