Move to Jagran APP

खाप पंचायतों को बदलना होगा नजरिया : अजित

रालोद प्रमुख बोले, चौधरियों को शुरू करनी होगी प्रगतिशील चीजें। राफेल सौदा व सीबीआइ प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 11:48 PM (IST)
खाप पंचायतों को बदलना होगा नजरिया : अजित
खाप पंचायतों को बदलना होगा नजरिया : अजित

मुजफ्फरनगर : रालोद प्रमुख चौ. अजित ¨सह खाप पंचायतों की गतिविधियों समेत राफेल सौदा और सीबीआइ प्रकरण पर बेबाकी से बोले। कहा, चुनौतियों का सामना करने के लिए खाप चौधरियों को प्रगतिशील चीजें शुरू करनी होंगी। छह माह पहले तक लोग मोदी के खिलाफ सुनने को तैयार नहीं थे, लेकिन राफेल सौदा और सीबीआइ प्रकरण से उनकी ईमानदारी पर सवाल उठ रहे हैं। वह खुद जानना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह थी कि रात्रि दो बजे अधिकारियों पर कार्रवाई करनी पड़ी। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी सीबीआइ के अफसरों को इसी प्रकार हटाया गया था। जनता अब बदलाव चाह रही है।

loksabha election banner

¨सचाई विभाग के डाक बंगले पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में रालोद मुखिया ने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में विकास कार्य नहीं किए। नोटबंदी और जीएसटी से उद्योग-धंधे चौपट हुए हैं। व्यापारी भी सड़कों पर आ गया है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं। बिजली के दाम आसमान पर हैं, जिससे आमजन परेशान है। गन्ना मूल्य से ज्यादा महत्वपूर्ण बकाया भुगतान है। देश में भरपूर खाद्यान्न होने के बावजूद विदेशों से निर्यात करना किसान हित में नहीं है। छोटे चौधरी ने कहा कि दुनिया के बदलाव के साथ खाप पंचायतों को भी नजरिया बदलना होगा। खाप चौधरियों को विज्ञान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव त्रिलोकचंद त्यागी, जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज ¨सह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रमा नागर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, अभिषेक चौधरी, ब्रह्म सिंह बालियान व सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे। किसानों की भी सुन लेते मोदी जी

'किसान क्रांति यात्रा' पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मोदी जी दिल्ली पहुंचे किसानों के मन की बात भी सुन लेते तो क्या बिगड़ जाता? रात्रि दो बजे अचानक यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि इस बारे में भाकियू ही बेहतर बता सकती है। उनका किसानों को पूर्ण समर्थन था और आगे भी रहेगा। मौका मिला तो मुजफ्फरनगर से लड़ूंगा चुनाव

रालोद प्रमुख ने कहा उत्तर प्रदेश में 'बहनजी' का मूड ठीक है। गठबंधन में मुजफ्फरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला तो इन्कार नहीं करूंगा। दिसंबर के बाद महागठबंधन को धार दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.