Move to Jagran APP

रामपुर तिराहा पर लहराएगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा

राष्ट्रीय ध्वज के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास। 16 लाख की लागत से स्थापित होगा राष्ट्रीय ध्वज।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 11:14 PM (IST)
रामपुर तिराहा पर लहराएगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा
रामपुर तिराहा पर लहराएगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा

छपार (मुजफ्फरनगर) : नेशनल हाईवे-58 स्थित रामपुर तिराहा पर 151 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। गुरुवार को कार्यक्रमस्थल पर भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। तिरंगा 16 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। जिले में इससे पहले राजकीय कालेज के मैदान में 131 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया गया था।

loksabha election banner

पुरकाजी क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एवं विधायक प्रमोद उटवाल की ओर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित किया जाएगा। रामपुर तिराहा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा को जोड़ता है। ध्वजस्थल का भूमि पूजन और शिलान्यास गुरुवार को किया गया। कार्यक्रमस्थल पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा पदाधिकारियों व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। सभा को संबोधित करते हुए शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। इससे देश की आजादी में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद आती है। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर विकास के पथ पर अग्रसर है। शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा ही राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। भाजपा के प्रत्येक कार्यक्रम में भारत माता की जय व वंदेमातरम् के जयघोष किए जाते हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वंदेमातरम् व भारत माता की जय बोलने पर रोक लगा दी गई है। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों से देशभक्ति की भावना उत्पन्न होती है। कार्यक्रम को स्वामी कर्मवीर महाराज ने भी संबोधित किया। संचालन जीतेंद्र कुच्छल ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज त्यागी, शरद शर्मा, अशोक बाटला, वीरपाल निर्वाल, जगदीश पांचाल, अंजलि चौधरी, विजयपाल त्यागी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरेंद्र पाल, नरपत ¨सह, विजय त्यागी, य¨तद्र त्यागी, मयंक त्यागी, राजकुमार त्यागी, शिवांक त्यागी, दुष्यंत विस्तारक, ईनामुल, अर¨वद त्यागी, धमेंद्र तोमर, ब्लाक प्रमुख अमित राठी, मुलकराज उपाध्याय, हिमांशु सैनी, विष्णुदत्त त्यागी, मनोज नूरनगर, जॉनी त्यागी, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रेमचंद मुखिया, भोला गुर्जर व लेखराम ¨सह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.