विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आत्मज्ञान से नष्ट होते हैं सभी पाप : केशवानंद

By Edited By:
Published: Mon, 28 Mar 2016 12:41 AM (IST)

मुजफ्फरनगर : सनातन धर्म सभा में सत्यार्थी सेवा दल ने सत्यार्थी मिशन ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया। स्वाम

News Article Hero Image

मुजफ्फरनगर : सनातन धर्म सभा में सत्यार्थी सेवा दल ने सत्यार्थी मिशन ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया। स्वामी केशवानंद सत्यार्थी महाराज ने कहा कि आत्मज्ञान से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। अंधेरा दूर हो जाता है। यह आत्मज्ञान भी मानव को केवल गुरुदेव से प्राप्त होता है। सतपुरुष सत्यार्थी महाराज ने कठिन तपस्या कर अनेक मनुष्यों को आत्मज्ञान दिया। सत्य से मनुष्य का कल्याण होता है। आत्मज्ञान धर्म की सेवा करके प्राप्त किया जा सकता है। संत मां दिव्यानंद सत्यार्थी महाराज ने सुंदर भजनों से मानव जाति के कल्याण के लिए सच्चा ज्ञान प्राप्त करने को एक मात्र रास्ता गुरु की शरण, गुरु की सेवा, गुरु की आज्ञा करने को प्रेरित किया। इसके बाद गुरु प्रसाद का वितरण किया। दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। एसके तायल, अशोक अनेजा, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विवेक चुघ, नंद किशोर, विवेक गर्ग, बिजेन्द्र पाल, बीके गुप्ता, राजकुमार ¨सघल, एसके पुरी, पवन कुमार, आलोक तायल, अमित गुप्ता आदि का सहयोग रहा।