विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में मुर्गों की जानलेवा जंग कराने पर 13 गिरफ्तार

By Vedpal Kapasia Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 23 Apr 2026 06:20 AM (IST)

मुजफ्फरनगर के तेवड़ा गांव में मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर के तेवड़ा गांव में जुआरी गिरफ्तार।

  2. मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेला जा रहा था।

संवाद सूत्र, ककरौली (मुजफ्फरनगर)। गांव तेवड़ा में मुर्गो के बीच लड़ाई लगाकर सरेआम हार जीत पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने 13 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए  कार्रवाई की है।

पुलिस की कार्रवाई से गांव मे हडकम्प मच गया है। गांव तेवड़ा में सरेआम मुर्गों की खूनी लड़ाई कराकर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव तेवड़ा में पानी की टंकी के पास सूखे तालाब में कुछ व्यक्ति मुर्गों की जानलेवा लड़ाई कराकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपितों को पकड़ लिया।

मौके से दो मुर्गे, नगदी और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपित तालिब, आसिफ ,शाहिद,मौहम्मद रफी ,मुजफ्फर निवासीगण इच्छावाला थाना मण्डावर जनपद बिजनौर ,फैसल ,शाहरुख, शाने आलम, निवासीगण कम्हेड़ा थाना ककरौली मुजफ्फरनगर, इमरान , इकरार निवासीगण मोरना थाना भोपा, महबूब निवासी चुडियाला थाना मीरापुर,जब्बार निवासी कूकडा थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर,जरीफ निवासी टन्ढेडा थाना ककरौली मुजफ्फरनगर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। सभी आरोपितों का शान्ति भंग में चालान किया है।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत  

मुजफ्फरनगर : नगर कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कल्लरपुर चौराहा के निकट पीनना की तरफ से कैंटर आ रहा था,जबकि कल्लरपुर कच्छौली से प्रेमपुरी निवासी अली हसन ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तेज रफ्तार कैंटर ने अनियंत्रित होने पर ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर चालक अली हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में कैंटर चालक रोहित निवासी हरिद्वार भी घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। हादसे की बाबत ट्रैक्टर चालक के स्वजन को सूचना दी गई।