विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्हैरा महापंचायत में शामिल होगा सर्वसमाज

By Edited By:
Published: Thu, 12 Jun 2014 12:15 AM (IST)

News Article Hero Image

खतौली : दुल्हैरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लोगों में खासा उबाल है। गांव रायपुर नंगली में हुई सर्वसमाज की पंचायत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर रासुका, दोषी अफसरों को सस्पेंड करने, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई व पीड़ित परिवार को 25 लाख के मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। 13 जून को दुल्हैरा में आयोजित महापंचायत में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

गांव रायपुर नंगली में अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वसमाज की पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर रासुका, फास्ट ट्रैक में सुनवाई, नेताओं के दबाव से बचने, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, दोषी अफसरों को सस्पेंड करने, पीडि़त परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि 13 जून को दुल्हैरा महापंचायत में क्षेत्र के सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पंचायत में गजेंद्र अहलावत, सुनील काजी, सुनील प्रधान, ओमपाल सिंह, मनोज सहरावत, पिंटू प्रधान, सुनील, दिनेश, सुरेंद्र, डा. संजय बालियान, संजीव, देवेंद्र ढोलू, कृष्ण, दिमाग सिंह, भगत सिंह, पप्पू, जितेंद्र, मिंटू, महावीर सिंह, ब्रिजेश आदि मौजूद रहे।

फेरी वालों पर गांव में लगे प्रतिबंध

खतौली : पंचायत में लोगों का कहना था कि संप्रदाय विशेष के युवक गांव में फेरी करने आते हैं। इसके बाद गांव में वारदात हो जाती है। गांवों में लगातार पशुओं की चोरी हो रही हैं। फेरी वालों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।