101 फुट लंबी मेरठ की कांवड़ ने दिया देशभक्ति का संदेश
कांवड़ यात्रा के जरिए शिवभक्त देशभक्ति का संदेश भी दे रहे हैं। मेरठ के मलियान क्षेत्र के होली चौक के लोगों ने 101 फुट की तिरंगा कांवड़ में विभिन्न झांकियों के जरिए अमर शहीदों को याद दिलाया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कांवड़ यात्रा के जरिए शिवभक्त देशभक्ति का संदेश भी दे रहे हैं। मेरठ के मलियाना क्षेत्र के होली चौक के लोगों ने 101 फुट की तिरंगा कांवड़ में विभिन्न झांकियों के जरिए अमर शहीदों को याद दिलाया।
101 फुट तिरंगा यात्रा कांवड़ समिति के 25 सदस्य दल द्वारा हरिद्वार से एक कांवड़ देश के शहीदों के नाम लायी जा रही है। 101 फुट लंबी कांवड़ में छह झांकियां प्रदर्शित की गई। इनमें सबसे आगे भारत के नक्शे के साथ भगवान शिव की मूर्ति को प्रदर्शित किया गया। दूसरे में अमर जवान ज्योति को प्रदर्शित किया गया। एक झांकी में देश के वीर सपूत राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव को फांसी पर लटकाने को मॉडल प्रदर्शित किया गया। एक झांकी में कारगिल युद्ध में तैनात जवानों की झलक पेश की गई। एक झांकी में तोप के मॉडल के साथ देश की सैन्य शक्ति को प्रदर्शित किया गया। एक झांकी में कारिगल युद्ध के अमर शहीदों को फोटो प्रदर्शित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस झांकी को खतौली में विभिन्न संगठनों से पुरस्कृत किया। सैकड़ों लोगों ने इस झांकी के साथ सेल्फी ली।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप