खेत से लौट रहा था युवक, बदमाशों ने मार दी गोली Sambhal News
यह घटना हयातनगर थानाक्षेत्र की है। इससे किसानों में सनसनी है।
मुरादाबाद, जेएनएन। सम्भल जिले में खेत से लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। कनपटी में गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। हालत बिगडऩे पर युवक को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा निवासी किसान शीशपाल का बेटा उदयपाल शनिवार को अपने खेत पर गया था। खेत से कामकाज करने के बाद देर शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह खेत से कुछ दूरी पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली बाएं कान के नीचे लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर लोग व परिजन पहुंचे। इसके बाद घायल को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों ने जानकारी ली तो पता चला कि किसी भी रंजिश नहीं है। फिलहाल युवक को गम्भीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।