खेत में मिर्ची तोड़ते समय युवक की करंट लगने से मौत, हंगामा Rampur News
कचहरी में संविदा पर काम करता था युवक डेढ़ साल पहले हुई थी शादी। मौत के बाद घर में मचा कोहराम। आसपास के लोग भी एकत्र हुए।
रामपुर,जेएनएन। खेत में मिर्ची तोडऩे गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने खेत स्वामी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला थाना पटवाई क्षेत्र के चिकटी रामनगर गांव का है। गांव निवासी 25 वर्षीय लाखन ङ्क्षसह पुत्र भजनलाल कचहरी में संविदा पर काम करता था। इन दिनों लॉकडाउन के चलते कचहरी बंद है, जिसके चलते वह खेतों में मजदूरी कर रहा था। वह शनिवार सुबह नौ बजे गांव के एलएसपाल ङ्क्षसह बब्बन के खेत में मिर्ची तोडऩे गया था। खेत मालिक ने रोशनी के लिए बिजली की लाइन लगा रखी थी। मिर्ची तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से लाखन बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और अन्य ग्रामीण इक_ा हो गए। परिजनों ने खेत स्वामी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि लाखन अपने खेत पर पानी लगाने गया था। आरोपित उसे जबरन अपने खेत पर मिर्च तोडऩे के लिए बुलाकर ले गया। वहां करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पटवाई थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि खेत स्वामी की लापरवाही से जान गई है। उसके खिलाफ मृतक की पत्नी शकुंतला की ओर से गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। साल भर की बेटी भी है।