शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा यौन शोषण, छह पर मुकदमा
Female harassment शादी का झांसा देकर एक महिला का उत्पीड़न किया गया। पीड़िता की तहरीर पर मझोला थाने में कुल छह लोगों के खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
मुरादाबाद। मझोला थाने पहुंचकर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर मझोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला के अनुसार सम्भल जनपद के सराय तरीन मुहल्ला निवासी रवि शंकर ई-रिक्शा चालक है। उसने महिला को शादी के साथ ही आर्थिक सहायता देने का झांसा दिया। वह दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान जब महिला ने आर्थिक सहायता मांगी तो उसने इन्कार कर दिया। वहीं शादी से भी मना कर दिया। आरोपित ने अपने साथी सचिन, आकाश, जितेंद्र, चमन और सुनीता के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर कुल छह लोगों के खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गयाहै।