Move to Jagran APP

Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों की सजा पर महिलाओं ने जताई खुशी Moradabad News

निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने पर महिलाओं ने कहा कि इससे निश्चित रूप से इस तरह की घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 06:12 AM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 06:12 AM (IST)
Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों की सजा पर महिलाओं ने जताई खुशी Moradabad News
Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों की सजा पर महिलाओं ने जताई खुशी Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। सात साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को जब निर्भया को इंसाफ मिला तो महिलाओं ने खुशी व्यक्त की। चारों दोषियों को फांसी दिए जाने पर महिलाओं ने कहा कि इससे निश्चित रूप से इस तरह की घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा।

loksabha election banner

महिलाओं ने कहा कि निर्भया दुष्कर्म की घटना से पूरा देश हिल गया था। हत्यारों को फांसी की सजा तो हुई लेकिन, हर बार बचने का कोई न कोई रास्ता खोज लिया जाता था। दोषियों को फांसी दिए जाने से कानून के प्रति भरोसा बढ़ा है। हत्यारों को फांसी से जहां, महिलाओं के साथ ङ्क्षहसा करने वालों के मन डर बैठेगा और महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करने के साथ ही न्यायपालिका पर भरोसा जताया है।

निर्भया के दोषियों ने जो कर्म किया था, उसकी सजा उन्हें देर से भले ही मिली, लेकिन उनके लिए यही सजा था। सााफ है कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है।

प्रियंका गुप्ता

निर्भया के दोषियों को सजा मिलने से, देश की हर महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी। यह पहले हो जाता तो अच्छा रहता लेकिन, देर से ही सही न्याय तो हुआ।

कीर्ति चौहान  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.