घर में सो रही महिला को मारी गोली, हालत गंभीर Sambhal news
कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने घर सो रही महिला को किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया।
चन्दौसी (सम्भल): कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने घर सो रही महिला को किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली आवाज सुनकर कमरों से बाहर आए किरायेदारों ने देखा तो पति पत्नी को गोद में लिए बैठा था। गंभीर हालत में महिला को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने मारी इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
किराये के मकान में रहता है परिवार
जनपद बरेली के थाना शीपरी सिरोली अंतर्गत गांव किशनपुर निवासी सचिन कुमार चन्दौसी में सेल्समैन है। वह पत्नी नीतू व बेटी आयु के साथ नगर के मोहल्ला विकास नगर निवासी पवन श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रहता है। सोमवार की रात वह पत्नी और बेटी के साथ सोया हुआ था।
महिला के सीने में मारी गोली
मंगलवार को सुबह किसी ने नीतू को गोली मार दी। गोली सीने पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फायर की आवाज सुनकर बराबर के कमरों में सो रहे अन्य किरायेदार भी मौके पर पहुंच गए। उस समय सचिन पत्नी को गोद में लिए हुए बैठा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि महिला को गोली किसने मारी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि एक दारोगा मुरादाबाद अस्पताल भेजा गया है। पता किया जा रहा है कि गोली किसने मारी है।