संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Rampur News
बताया जा रहा है कि महिला की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौत की खबर सुनकर परिजन भी तुरंत पहुंच गए।
रामपुर,जेएनएन। जिले के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्तितियों में मौत हो गई। महिला की एक माह पहले ही शादी हुई थी। महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका बरेली गेट रोड मौलवी साहब की ज्यारत के पास मुहल्ला मैग्जीन निवासी बिलाल की पत्नी तराना थी। बुधवार सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर मायके से उसके परिजन आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिविल लाइन्स कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका ने करीब एक माह पहले प्रेम विवाह किया था। मायके से आए परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों ने कहा कि दहेज के लिए महिला हत्या की गई है,उधर पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से जब तहरीर दी जाएगी उसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला के मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।