महिला की मौत, उत्पीड़न का लगाया आरोप
महिला की मौत के बाद परिवार के लोगो ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर थाने मे तहरीर दी। आरोप है कि काफी दिनो से परिवार के लोग उत्पीड़न कर रहे थे।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम अतराम सिह के परिवार मे बेटा बाबू रामजागन सिह, अशोक कुमार तथा इकलौती बेटी सुनीता थी। सुनीता की शादी सात वर्ष पहले हजरत नगर गढी थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर सहानी निवासी धर्मेद्र सिह के साथ हुई थी। सुनीता को जुड़वा बेटी पैदा हुई थी। तभी उसकी मौत हो गई। सुनीता के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल के लोगो ने दहेज उत्पीड़न के चलते सुनीता ने जान दी है। मायके वालो के पहुंचने पर ससुराल के लोग मौके से भाग गए थे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। मायके वालो ने धमेद्र, प्रतीपाल, भूपेद्र समेत कई लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया।