पत्नी ने दो बच्चों को मार डाला, गुस्साए पति ने दबा दिया था पत्नी का गला Amroha News
एएसपी की मानें तो पहले दिन से पति पर शक था कि सायमा ने आत्महत्या नहीं की है। सभी के सामने कहा कि मेरा तो परिवार खत्म हो गया।
अमरोहा। पुलिस ने डिडौली के गांव सैंतली में विवाहिता व दो मासूम बच्ची की हत्या का पर्दाफाश कर दिया। पत्नी द्वारा बच्चों की हत्या किए जाने से बौखलाए पति ने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी।
पति गिरफ्तार
एसपी अजय प्रताप ङ्क्षसह के अनुसार सायमा की हत्या में आरोपित पति आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित पति ने स्वीकार किया कि सायमा ने दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी। आवेश में आकर गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए ही आत्महत्या की कहानी रची थी। आसिफ ने स्वीकार किया कि खुद को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए झूठ बोला था।
पहले दिन से ही शक के दायरे में था पति
अमरोहा: घटना वाले दिन से ही पति आसिफ व देवर आकिब शक के दायरे में थे। घटनास्थल के हालात यह साबित नहीं कर रहे थे कि सायमा ने आत्महत्या की है। उसकी टूटी चूड़ी कमरे के साथ ही बाहर भी पड़ी थीं। घर में संघर्ष के निशान थे।
पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया था हमला
अमरोहा : घटना के चार दिन बाद मुकदमा दर्ज करने के बाद डिडौली पुलिस आरोपित आसिफ को गिरफ्तार करने गांव गई थी। उस समय ग्रामीणों द्वारा आसिफ के प्रति हमदर्दी थी। लिहाजा जैसे ही पुलिस गांव पहुंची थी तो ग्रामीणों ने घेर लिया था। हाथापाई भी की गई थी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। उस दौरान जमकर हंगामा हुआ था।
यह था पूरा मामला
गांव सैंतली में आसिफ अली की पत्नी सायमा व दो बच्चों के शव घर मे मिले थे। इस मामले में पहले तो पति की तहरीर पर मृतका सायमा के खिलाफ ही बच्चों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।