Moradabad के होटल में घरवाली-बाहरवाली का लाइव ड्रामा, पति छत के रास्ते होटल से गायब
Moradabad Husband Wife News मुरादाबाद के एक होटल में बुधवार को पति-पत्नी और वो का लाइव ड्रामा चला। घरवाली ने पति को होटल में बाहरवाली के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। लेकिन शातिर पति सभी को चकमा देकर छत से कूदकर भाग निकला।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Moradabad Husband Wife News : मुरादाबाद के एक होटल में बुधवार को पति-पत्नी और वो का लाइव ड्रामा चला। घरवाली ने पति को होटल में बाहरवाली के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। लेकिन, शातिर पति सभी को चकमा देकर होटल की छत पर पहुंच गया और वहां से बराबर वाले मकान की छत से कूदकर भाग निकला।
घरवाली-बाहरवाली को पुलिस थाने ले गई
सूचना पर पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले आई। यहां पत्नी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगी। लेकिन, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। घरवाली बिजनौर की रहने वाली है और पति अमरोहा का। बाहरवाली अमरोहा के पास के शहर गजरौला की रहने वाली है।
बाहरवाली का फोन आते ही पति घर से निकल जाता था
बिजनौर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अमरोहा जिले के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पति का गजरौला निवासी महिला से प्रेम संबंध है। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो पति इन्कार करने लगा। उसे शक तब से हुआ जब वह महिला का फोन आते ही घर से बाहर निकल जाते थे। इसी लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।
विवाद के बाद से पत्नी मायके में रह रही थी
इस बात पर पति से विवाद होने पर वह मायके में रहने लगी। लेकिन, दूसरी महिला और पति दोनों को रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश में जुट गई। पता चला कि उसका पति बुधबाजार स्थित होटल में प्रेमिका के साथ जा रहा है। वह पीछा करते हुई उसके पीछे आ गई।
होटल में पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ा
यहां पति प्रेमिका को लेकर जैसे ही होटल में घुसा महिला ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के साथ महिला होटल पहुंची तो पति और उसकी प्रेमिका मौके से भागने लगे। महिला ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच पति चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया।
यहां से वह दूसरे मकान की छत पर कूद गया। पुलिस महिला और उसके पति की प्रेमिका को लेकर कोतवाली चली गई। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कराकर ही आगे की कार्रवाई होगी।