Move to Jagran APP

Weather Forecast : रात का गिर रहा पारा, एक सप्ताह में बदलेगा मौसम

Weather Forecast धीरे-धीरे नीचे आ रहा न्यूनतम तापमान। गुनगुनी लगने लगी धूप। मौसम व‍िभाग के अनुसार अगले एक सप्‍ताह में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। महीने के अंत तक लोगों को सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 10:43 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 10:43 AM (IST)
रात का गिर रहा पारा, एक सप्ताह में बदलेगा मौसम।

मुरादाबाद। मौसम तेजी से बदल रहा है। धूप अब गुनगुनी लगने लगी है, सुबह का तापमान कुछ ठंडा होने लगा है। यह सब रात के न्यूनतम तापमान के कारण हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान धीरे-धीरे गिरने लगा है। जिसका असर आने वाले समय में दिखाई देगा।

loksabha election banner

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में तेजी से मौसम बदलेगा और दिन के तापमान में भी नरमी आएगी। अक्टूबर की शुरुआत से ही मौसम बदलना शुरू हो गया है और तापमान धीरे-धीरे तापमान नीचे गिर रहा है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अक्टूबर से पहले दिन का तापमान 35 डिग्री के ऊपर था लेकिन, अब यह एक से दो डिग्री नीचे गिरा है। इसी तरह रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी आयी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था। लेकिन, अक्टूबर की शुरू होते ही इसमें गिरावट भी शुरू हो गई है और तापमान तीन डिग्री नीचे गिरकर 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.