Move to Jagran APP

UP Election 2022 : मुरादाबाद मेंं वसीम राजा बोले, रालोद के बिना उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी नहीं बना पाएगी सरकार

UP Election 2022 रविवार को पाकबड़ा डींगरपुर रोड स्थित एक शादी हाल में राष्ट्रीय लोक दल का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वसीम राजा ने कहा कि हमारी पार्टी के मुखिया चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद सभाओं में सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 07:40 AM (IST)
UP Election 2022 : मुरादाबाद मेंं वसीम राजा बोले, रालोद के बिना उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी नहीं बना पाएगी सरकार
पूर्व विधायक जाहिद हुसैन ने 28 तारीख को होने वाली आशीर्वाद जनसभा में भारी संख्या में चलने की अपील की।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Election 2022 : रविवार को पाकबड़ा डींगरपुर रोड स्थित एक शादी हाल में राष्ट्रीय लोक दल का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वसीम राजा ने कहा कि हमारी पार्टी के मुखिया चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद सभाओं में सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है। परिवर्तन का समय है। 2022 में किसान, मजदूर, नौजवान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार बिना लोकदल से नहीं बनेगी। विशिष्ट अतिथि अशफाक अली खान ने कहा लोकदल के साथ हर वर्ग हर समाज का लोग जुड़ रहा है। किसान इस बार रालोद के साथ खड़ा है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को याद कर रहा है।

loksabha election banner

पूर्व विधायक जाहिद हुसैन ने 28 तारीख को कांठ के कुचावली में होने वाली चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद जनसभा में भारी संख्या में साथ चलने की अपील की। जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, पूर्व छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, महानगर अध्यक्ष सैयद राशिद अली, मुहम्मद शहजाद, चेयरमैन उमरी, नीटु पहलवान, युवा जिलाध्यक्ष कनुज चौधरी, आशीर्वाद समिति सदस्य चौधरी फहीमुद्दीन, महिला जिलाध्यक्ष रौनक खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी फिजा उल्लाह, वरिष्ठ नेता इश्तेखार अली, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काजी मुसर्रत हुसैन एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मतलूब अहमद, प्रदेश सचिव मंगू त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन युवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.