Move to Jagran APP

UP assembly by-election: अमरोहा कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ वोटर लिस्ट के मिलान का कार्य

नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की तैयारियों को प्रशासन अंजाम तक पहुंचाने में लगा है। शुक्रवार दोपहर को कलक्ट्रेट परिसर में वोटर लिस्ट के मिलान का कार्य शुरू हो गया। कर्मचारियों ने एक-एक कर लिस्ट का मिलान किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 02:41 PM (IST)
UP assembly by-election: अमरोहा कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ वोटर लिस्ट के मिलान का कार्य
अमरोहा कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ वोटर लिस्ट के मिलान का कार्य

अमरोहा, जेएनएन। नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की तैयारियों को प्रशासन अंजाम तक पहुंचाने में लगा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में वोटर लिस्ट के मिलान का कार्य शुरू हो गया। कर्मचारियों ने एक-एक कर लिस्ट का मिलान किया। इस दौरान आरओ इंद्र नंदन सिंह ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। 

loksabha election banner

चुनाव पर्यवेक्षक ने किया अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक प्रभात कुमार थाना क्षेत्र के गांव लिसडी बुजुर्ग व कटाई में पहुंंचे। यह दोनों गांव अति संवेदनशील हैं। उन्होंने दोनों गांवों के मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए पुलिस से यहां के रहने वाले अपराधिक प्रवृति वाले लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाएं भी चेक की। वहीं उन्होंने गांव के माहौल के बारे में भी जानकारी की। पुलिस द्वारा इन दोनों गांवों में 200 से अधिक लोगों को शांतिभंग में निरुद्ध किया गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा व नायब तहसीलदार महेंद्र यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.