अमरोहा में सपा नेता का अवैध तमंचे संग फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
सपा नेता का तमंचे संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपित मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का पूर्व नगर सचिव बताया जा रहा है। साथ ही अब्दुल्ला आजम के साथ भी उसके फोटो हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अमरोहा, जेएनएन। सपा नेता का तमंचे संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपित मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का पूर्व नगर सचिव बताया जा रहा है। साथ ही अब्दुल्ला आजम के साथ भी उसके फोटो हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चौक में सलीम अहमद का परिवार रहता है। सलीम अहमद खुद को सपा नेता बताता है। बताया जा रहा है कि वह मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का पूर्व नगर सचिव भी रह चुका है। उसने अपना एक फोटो फ़ेसबुक स्टेटस पर लगाया था। जिसमे वह आम के बाग में तमंचा लिए हुए है। एक फोटो में वह स्वार के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ भी है। यह फोटो अब कई वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रही है। अभी यह मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि सलीम अहमद पूर्व में नगर सचिव रहे होंगे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अभी यूथ बिग्रेड की कार्यकारिणी भंग चल रही है।