Move to Jagran APP

बरेली की महिला को रामपुर के होटल में लाकर प्रधानपति ने किया दुष्कर्म, वारिसान बनवाने के बहाने बुलाया था रामपुर

Village heads husband misdeed woman of Bareilly बरेली की विधवा महिला को एक गांव के प्रधान का पति कागजों पर मोहर लगवाने के बहाने रामपुर ले आया। रामपुर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 07:24 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 07:24 AM (IST)
महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Village heads husband misdeed woman of Bareilly : बरेली की विधवा महिला को एक गांव के प्रधान का पति कागजों पर मोहर लगवाने के बहाने रामपुर ले आया। रामपुर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता बरेली जिले के थाना सिरौली के एक गांव की रहने वाली है।

loksabha election banner

महिला के पति खेती किसानी करते थे। उनकी जमीन से होकर बरेली-अलीगढ़ बाइपास निकला है, जिसके मुआवजे का पैसा लाेक निर्माण विभाग में फंसा है। महिला के पति का बीमारी के कारण तीन माह पहले निधन हो चुका है। महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही है। साथ ही वह लोक निर्माण विभाग में फंसा हुआ पैसा लेने के लिए भी प्रयास कर रही है। विभाग के कर्मचारियों ने उसे प्रधान द्वारा जारी वारिसान लाने को कहा था। उनकी पंचायत की प्रधान महिला है, जिसका सारा काम उसका पति देखता है।

पीड़िता ने वारिसान बनवाकर देने के लिए प्रधान के पति को गुरुवार को फोन किया। तब प्रधानपति ने उसे बताया कि वह किसी काम से बिलासपुर आया है। प्रधानपति ने पीड़िता को भी साइन और मोहर लगाने के बहाने बिलासपुर बुला लिया। वह बिलासपुर पहुंच गई। वहां से प्रधानपति उसे बाइक पर बैठाकर रामपुर ले आया। पीड़िता के पूछने पर मोहर रामपुर में होने का बहाना बना दिया। इस तरह धोखा देकर वह महिला को रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया।

वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी फोन से अपने भाई को दी। भाई बरेली से रामपुर आ गया। इसके बाद दोनों सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बरेली के प्रधानपति महीपाल यादव उर्फ लल्लू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.