संवाद सूत्र, डिलारी। मुरादाबाद के एक गांव में दूल्‍हे को गोली मार देने की धमकी देने का मामला सुर्खियों में हैं। इस मामले में पुलिस ने र‍िपोर्ट दर्ज की है। गांव मानपुर साबित में दूल्हे को जान से मारने की धमकी देकर एक युवक ने सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आस मोहम्मद ने अपनी बेटी की मंगनी पड़ोसी गांव निवासी युवक के साथ की है। बुधवार को शादी तय की गई थी। 

घर पर आई थी बारात

लड़की के घर बारात आनी थी क‍ि इससे पहले गांव निवासी युवक ने लड़की के पिता आस मोहम्मद के फोन पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी दी। जिसको लेकर लड़की पक्ष सहम गया और गहरे सदमे में आ गया। पीड़ित ने बारात आने से पहले थाना डिलारी को नदीम पुत्र रियासत के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर अभियोग पंजीकृत कर लिया। लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी ने कहा कि अगर चौखट पर बारात आई तो वो दूल्‍हे को गोली मार देगा।   

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी डिलारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। जिस के डर से आरोपी घर से फरार हो गया सकुशल निकाह की रस्म अदा कर दुल्हन को विदा करा दिया गया है। 

Edited By: Mohammed Ammar