Move to Jagran APP

अराजकता नहीं, उन्नति की ओर अग्रसर है उत्तर प्रदेश : डा. विशेष गुप्ता

मुरादाबाद जेएनएन प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों का बखान करते हुए विधानसभा पालक डॉ. विशेष गुप्ता ने पिछली सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 06:11 PM (IST)
अराजकता नहीं, उन्नति की ओर अग्रसर है उत्तर प्रदेश : डा. विशेष गुप्ता
अराजकता नहीं, उन्नति की ओर अग्रसर है उत्तर प्रदेश : डा. विशेष गुप्ता

मुरादाबाद, जेएनएन : प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों का बखान करते हुए विधानसभा पालक डा. विशेष गुप्ता ने पिछली सरकारों पर संगीन आरोप लगाए और सरकार के अथक प्रयास को उन्नति की राह बताया।

loksabha election banner

सोमवार को कुंदरकी ब्लाक सभागार में मुख्य अतिथि विधानसभा पालक डा. विशेष गुप्ता ने विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए सरकार के साढ़े चार वर्ष की योजनाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में सुरक्षा और सुशासन के लिए स्वíणम है। पूर्व सरकारों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश अब विकास की राह पर चल रहा है। सरकार द्वारा 44 योजनाएं धरातल पर लागू हैं जिनका लाभ गरीब तबके के लोग उठा रहे हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर व संवेदनशील है। उन्होंने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को खत्म किया है। वर्तमान में सुरक्षा और सुशासन की दृष्टि से प्रदेश उत्कृष्ट स्थिति में है। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा सरकार का ही परचम लहराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में डेढ़ लाख किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में बिना भेदभाव के कार्य किए गए हैं। किसानों के खाते में सीधे धनराशि पहुंची है। 10 लाख को सुमंगला योजना के माध्यम से लाभ मिला। कोरोना काल में सबसे अधिक मरीज उत्तर प्रदेश में ठीक हुए। तीसरी लहर की सजगता के लिए कुंदरकी सहित मंडल के कई स्थानों पर ऑक्सीजन प्लाट लगाए गए। साढ़े चार हजार अनाथ बच्चों को अपनाकर उनकी जीवका के लिए चार हजार रुपये की धनराशि स्वीकृति दी गईं। राम मंदिर निर्माण का गुणगान करते हुए उत्कृष्ट कार्य में सम्मिलित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह जनता को भ्रमित कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ, सबके विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस मौके पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व विधानसभा पालक डा. विशेष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर रामवीर सिंह, पूर्व विधायक बलराम सिंह सैनी, सुरेश सैनी, चौधरी ऋषिपाल सिंह, रामवीर सिंह, राकेश चौहान,कार्यक्रम संयोजक जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अमर सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष रमन भूषण एडवोकेट, ब्रजेश लोधी, रंजीत सिंह, अशोक कुमार प्रजापति, नसीम खान, अरविंद ठाकुर, सुधीर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.