सपा कार्यकर्ताओं ने किया मकान पर कब्जा
मुरादाबाद : हरथला के शराफत नगर लोधीपुर रोड निवासी मजदूर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर
मुरादाबाद : हरथला के शराफत नगर लोधीपुर रोड निवासी मजदूर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। मजदूर के अनुसार इससे पहले आरोपियों ने उसके घर में चोरी करवाई। मकान ढहाने का प्रयास किया। पीडि़त की तहरीर पर चार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित सोमपाल ने बताया कि उसका भोला सिंह की मिलक में एक प्लाट है। जिसे शाहपुर तिगरी निवासी गुलाब सिंह से 12 दिसंबर 2011 में खरीदा था। रुपये जोड़कर उसे रहने लायक बनाया था। 6 महीने पहले मऊ गांव निवासी फहीम, सलीम, आकिल व शकील ने उसे भगाने की नियत से उसके घर में चोरी करवा दी। जागने पर विरोध करने पर सभी ने उसे पीट दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में उसने मकान छोड़ दिया और किराए पर रहने लगा। पीड़ित के अनुसार आरोपी समाजवादी पार्टी के दबंग हैं। 16 सितंबर को आरोपियों ने उसका मकान गिरा दिया। पुलिस चौकी में तहरीर देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी करने पर आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपियों ने कहा है कि सोमपाल को घर में नहीं रहने देंगे। पीडि़त की तहरीर पर फहीम, सलीम, आकिल और शकील के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।