Move to Jagran APP

अवैध संबंधों में की गई थी जयविंदर की हत्या

मुरादाबाद : बुद्धि विहार में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के ड्राइवर की हत्या अवैध संबंधों के चलते क

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 02:09 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 02:09 AM (IST)
अवैध संबंधों में की गई थी जयविंदर की हत्या

मुरादाबाद :

loksabha election banner

बुद्धि विहार में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के ड्राइवर की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। हत्या मालिक संतोष भटनागर और उसके नौकर चमन ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिए।

बुद्धि विहार फेज टू सेक्टर दस के मकान नंबर 140 में रहने वाला संतोष भटनागर पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार है। दीपावली वाले दिन सुबह में उसके घर की दूसरी मंजिल पर ड्राइवर जयविंदर की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना संतोष भटनागर ने फोन करके जयविंदर के परिजनों को दी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। संतोष भटनागर ने हत्या का आरोप अपने दूसरे नौकर चमन पर लगाया। चमन भी मौके से फरार मिला था। वहीं जयविंदर के परिजनों ने कई महीने से वेतन नहीं दिए जाने और दीपावली पर वेतन मांगने पर हत्या करने का आरोप संतोष भटनागर पर लगाया था। इसमें उन्होंने संतोष भटनागर, उनके नाबालिग बेटे और नौकर चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने संतोष भटनागर को घर से ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चमन को उसी दिन दबिश देकर गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में नौकर चमन ने हत्या का राज खोल दिया। हत्या चमन पुत्र गंगाराम निवासी इमलिया थाना शिवाला कला जनपद बिजनौर और संतोष भटनागर ने मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

ठेकेदार की पत्नी से अवैध संबंध

पुलिस पूछताछ में चमन ने बताया कि जयविंदर सिंह के ठेकेदार की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले चमन ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात की जानकारी उन दोनों की हो गई। उन्होंने चमन को किसी से इस बात को कहने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। वह दोनों मिलकर उसे नौकरी से निकालने की योजना बनाने लगे। कुछ दिन से परेशान कर रहे थे। जयविंदर ने उसे इस बात को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। ऐसे में चमन को अपनी जान का खतरा लगने लगा। उसने यह बात मालिक संतोष भटनागर को बता दी। संतोष भटनागर ने उसे चुप रहने के लिए कह दिया। इसके बाद हत्या की साजिश रची जाने लगी।

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

जयविंदर और पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी होने पर संतोष भटनागर उससे बदला लेने की योजना बनाने लगा। चमन के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश बना ली। तय हुआ कि चमन उसकी हत्या कर फरार हो जाएगा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। दीपावली पर संतोष भटनागर की गुरुग्राम में पढ़ रही बेटियों को लाने के लिए बुधवार को जयवंदिर गया था। गुरुग्राम से रात करीब एक बजे वह वापस आया और दूसरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया। इसी कमरे में चमन भी रहता था। चमन ने उसके पानी में नींद की गोली मिला दीं। पानी पीकर जयविंदर सो गया। इसके बाद चमन और संतोष भटनागर ने रात में ढाई से तीन बजे के बीच जयविंदर के गले पर दंराती से वार कर गर्दन काट दी। हत्या के बाद चमन को घर से भगा दिया गया।

पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बनता हत्या का पर्दाफाश

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो आसपास की स्थिति को देखकर शक हुआ। घर में आने -जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं था। दूसरी मंजिल भी पूरी तरह से बंद थी। कोई भी अंदर नहीं आ सकता था। संतोष भटनागर में चमन पर आरोप लगाया। चमन घर से फरार था। जयविंदर के परिजनों आरोप के आधार पर संतोष भटनागर को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही चमन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस चमन को उसी दिन गिरफ्तार करने में सफल हो गई। अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो पर्दाफाश पुलिस के लिए सिरदर्दी बन जाता। चमन ने मोबाइल फोन तक नहीं रखता। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी करना मुश्किल हो जाता।

ड्राइवर जयविंदर की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। इसमें मालिक और दूसरे नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिटी

टूट गए परिजन

जयविंदर की हत्या के बाद उसके परिजनों टूट चुके हैं। जयविंदर की चार बेटी और एक बेटा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं है। उनका कहना है कि उनके बेटे के अवैध संबंध थे। उनका बेटा तो चला गया अब आरोपी भी जेल जा रहे हैं। इस मामले में दो परिवार पूरी तरह से बर्बाद हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.