Move to Jagran APP

पार्टी की नीतियों के चलते भाजपा सरकार में जनता महसूस कर रही है सुरक्षित: औलख

राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि पार्टी की नीतियों के चलते जनता सरकार में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 07:06 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 07:06 AM (IST)
पार्टी की नीतियों के चलते भाजपा सरकार में जनता महसूस कर रही है सुरक्षित: औलख

रामपुर: बिलासपुर में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिचाई राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि पार्टी की नीतियों के चलते जनता सरकार में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है। वह क्षेत्र के गाव अहरो, कोतल खेड़ा एवं उदयपुर कार्यक्त्रम में बोल रहे थे। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य कराए गए हैं, जो कि 50 सालों में भी नहीं हुए हैं। इसे देखकर विपक्षी पार्टिया बौखला गई हैं। कहा कि भाजपा सरकार में जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार का प्रयास है कि हर गाव तक विकास कार्य पहुंचे। हर गाव में पक्की सड़कें, स्कूल, शौचालय तथा प्रधानमंत्री आवास बनवाएं हैं, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। उन्होंने 17 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित बाइक रैली को सफल बनाने का आहवान किया। कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने की अपील उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की। इससे पहले उन्होंने तीनों गाव में विधायक निधि से बनाए सीसी मागरें का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत ड्क्षसह औलख, सुखदेव ड्क्षसह, थान ड्क्षसह, मोहन लाल, सुनील मौर्य, हरदीप ड्क्षसह, हरजिन्द्र ड्क्षसह, नरेश गंगवार, सौरभ यदुवंशी, रोहताश मौर्य, रामदेव लोधी, जयपाल ड्क्षसह, गुरदीप ड्क्षसह, शौकत यार खा, भूपेंद्र ड्क्षसह, दलजीत ड्क्षसह, शेर ड्क्षसह, नरेश पाल मौर्य, नायब खा आदि मौजूद रहे। फूल खा को बनाया जिलाध्यक्ष मिशन मोदी अगेन पीएम की जिला कार्यकारिणी की शुक्त्रवार को जिला महामंत्री अशोक कुमार राठौर के आवास पर बैठक हुई। इसमें 24 और 25 नवंबर को मुरादाबाद में मिशन के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्त्रम को लेकर चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रातीय उपाध्यक्ष अशोक बंजरंगी ने भाजपा के अल्पसंख्यक नेता फूल खा को मिशन मोदी अगेन पीएम अल्पसंख्यक मोर्चा रामपुर का जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में 24, 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्त्रम में दो सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर अवधेश सक्सेना, प्रकाश आहूजा, फरहत अली खा, गुलफाम अब्बासी, अशोक कुमार राठौर, लताफत अली खा, सुरेश सैनी, गौरव शर्मा, प्रियाशु अग्रवाल, छोटे, इरफान खा, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.