सपा शासन में हुए कामों का लोकर्पण करने आ रहे हैं मौर्य: आजम
पूर्व मंत्री आजम खा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा शासनकाल में हुए कायरें का लोकार्पण करने आ रहे हैं।
मुरादाबाद: रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा शासनकाल में हुए कायरें का लोकार्पण करने आ रहे हैं। भाजपा की सरकार ने तो एक रुपये का भी काम नहीं कराया है। मीडिया से मुखातिब हुए आजम आजम खा ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि जिस गेस्ट हाउस को हमने बनवाया और जिसका उदघाटन भी हो चुका है, इसमें अगर एक भी पैसा भाजपा सरकार ने लगवाया हो तो उप मुख्यमंत्री जनता को बताएं। अगर एक पैसे का भी योगदान है तो हम समाजवादी टीम के साथ उनके कार्यक्त्रमों में शामिल होंगे, लेकिन अगर उनका कोई योगदान नहीं है और वह किसी का थूका हुआ चाटने आ रहे हैं तो उन्हे अपने कार्यक्त्रम पर विचार करना चाहिए। अगर वह यह कहते हैं कि इसमें हमने ऐसा कर दिया तो उन पर हम धिक्कार करेंगे। उन्होंने कुछ विकास नहीं कराया। लालपुर का डैम रोक दिया गया। बैराज रोक दिया। हम नहीं चाहते आने वाले में किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे। अगर गैरकानूनी काम करेंगे तो उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा, वह नहीं रहेगा। जिले में निर्माणाधीन सड़कों और पुलों का पैसा रोक दिया गया है। कहा कि गडढे भरे जा रहे हैं। दरअसल भाजपा लोगों के बैंक खातों में गडढे हो गए थे, जिन्हें भर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले में कोर्ट का फैसला न मानने और अध्यादेश लाने की बातें कर देश की जनता को भड़काकर उकसाकर माहौल बनाना चाहते हैं। अब मंत्री भी लोगों की भावनाओं को भड़काकर पाल्टिकल लीड्क्षचग कर रहे हैं। छह दिसंबर 1992 को भी मंत्री जी ने कोर्ट का आदेश नहीं माना और मस्जिद तोड़ दी। सुप्रीम कोर्ट के तारीख बढ़ाने पर आपको गुस्सा आ रहा है। उन्होंने तीन नवंबर को कोसी पर दिए जाने वाले धरने को स्थगित करने की बात कही। अब यह तारीख 21 नवंबर तक बढ़ गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी भी अब गुजरात में मस्जिद बनवाने वाले हैं। खबर यह भी है कि काग्रेस से न्योता मिला है और अबुल कलाम आजाद की प्रतिमा बनवाने वाले हैं।