अत्याचारों से सिसकी आधी आबादी, किसी को जलाया तो किसी को बेच डाला
जनपद में ससुराल के अंदर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
मुरादाबाद: जनपद में ससुराल के अंदर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कटघर
में पड़ोसी महिला पर आरोप है कि उसने महिला को देहव्यापार के लिए बेच दिया
है। पाकबड़ा में ससुरालियों पर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश का गंभीर
आरोप लगाया है, जबकि मझोला में महिला को ससुरालियों का कहर इस कदर टूटा की
उसका गर्भपात हो गया। उसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। मूंढापाडे में
घर के अंदर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। चारों मामलों में कप्तान
ने जाच करने के बाद तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पड़ोसी महिला पर महिला को बेचने का आरोप
कटघर के डबल फाटक निवासी रवि कुमार ने एसएसपी को तहरीर दी। जिसमें उसने कहा
कि मेरी पत्नी को पड़ोस में रहने वाली महिला बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई।
कई दिन होने के बाद भी पत्नी नहीं लौटी तो महिला से बातचीत की गई। रवि का
कहना है कि महिला का संबंध देहव्यापार से जुड़े गैंग से है, जो स्कूलों के
अंदर भी लड़कियों से संपर्क रखती है। रवि का शक है कि उक्त महिला ने उसकी
पत्नी को देहव्यापार के लिए बेच दिया है। बताया गया कि पड़ोसी महिला के साथ
पीड़िता को देखा भी गया है। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने पीड़ित की तहरीर पर
महिला की बरामदगी के आदेश दिए हैं। गर्भपात कराने के बाद मायके में महिला को छोड़ा
मझोला के मंडी समिति में रहने वाली उमा की शादी रामपुर के शाहबाद निवासी
गौरव से हुई थी। आरोप है कि उमा के जेठ संजय और सुभाष तथा सास राजबाला समेत
ससुराल के पाच सदस्य उसके साथ मारपीट करते थे। उसका वंश नहीं चलने देने की
धमकी देकर उक्त लोगों ने बच्चे की हत्या कर दी थी। मामला परिवार का होने से
शात कर दिया था। बाद में आरोपितों ने महिला को इतना पीटा कि उसका गर्भ गिर
गया। मामला उस समय ओर विवाहित दो गया जब आरोपितों ने पीड़िता की पिटाई करने
के बाद उसे रामपुर के गनी चौराहे पर जाकर छोड़ दिया। बामुश्किल अपने
परिजनों के साथ पीड़िता ने एसएसपी के सामने शिकायत की। एसएसपी ने मझोला
पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घर में सो रही महिला से छेड़छाड़ के बाद उठाने का प्रयास
मूंढापाडे के झौंडा की मिलक में रहने वाली महिला का आरोप है कि गाव के ही
यशपाल और जोगपाल दोनों भाई घर में घुस आए। यशपाल ने महिला के साथ छेड़छाड़
की, उसके बाद उसे जबरन अपने साथ उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर जोगपाल
ने महिला की गर्दन पर तमंचा रख दिया था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के
लोग दौड़े, तब आरोपित मौके से भाग गए। महिला की तहरीर पर मूंढपाडे पुलिस
ने जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ का मुकदमा दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज कर कराया है। ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया
पाकबड़ा कस्बा के गाव शाहबाजपुर की जहीन खालिदा पुत्री खालिद हुसैन का
विवाह आठ वर्ष पहले बिलारी के मोहल्ला बाजार निवासी शाजेब आलम के साथ हुआ
था। उसके एक सात साल का बेटा रैबान व चार साल का बेटा अबान हैं। आरोप है कि
शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए जहीन को परेशान करते थे।
अब घर में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की रात भी घर में
झगड़ा हुआ था, जिसके बाद जहीन मकान के निचले हिस्से में सो रही थी। पति
शाजेब और पिता खालिद हुसैन का आरोप है कि रात में ससुर, तीन देवर, सास और
ननद ने मिलकर जहीन के ऊपर कैरोसीन डालकर आग लगा लगा दी। चीखपुकार सुन किसी
तरह पति व आसपास के लोगों ने आग बुझाई और झुलसी हुई हालत में उसे लेकर
बिलारी अस्पताल गए, जहा से रात में ही उसे जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल
करीब 70 प्रतिशत झुलसी जहीन का बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। पुलिस और
मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसएचओ कमरूल हसन ने बताया कि
अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस महिला को देखने गई थी। अभी परिजनों ने
कोई तहरीर नहीं दी है। मागी गई है रिपोर्ट : एसएसपी
महिला उत्पीडऩ के सभी मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल
कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सभी शिकायतों पर 24 घटे में रिपोर्ट मागी गई
है। ताकि आरोपितों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
-जे रविन्दर गौड, एसएसपी।