विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Roadways Bus Service : रोडवेज के इंतजाम पूरे, तिगरी मेले के बजाय दिल्ली के लिए बसों में बढ़ी भीड़

By Narendra KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 03:06 PM (IST)

UP Roadways Bus Service मुरादाबाद शहर के दोनों बस अड्डे से 75 अमरोहा से 25 धामपुर से 15 और रामपुर ...और पढ़ें

UP Roadways Bus Service : रोडवेज के इंतजाम पूरे, तिगरी मेले के बजाय दिल्ली के लिए बसों में बढ़ी भीड़।
UP Roadways Bus Service : रोडवेज के इंतजाम पूरे, तिगरी मेले के बजाय दिल्ली के लिए बसों में बढ़ी भीड़।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Roadways Bus Service : बस अड्डे पर यात्रियों के इंतजार में तिगरी मेला स्‍पेशल बसें खड़ी रहती हैं। जबकि दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक है। रोडवेज प्रबंधन ने दूसरे डिपो से बसों को मांग कर दिल्ली भेजा। गजरौला के पास गंगा नदी के किनारे तिगरी मेला शुरू हो गया है।

रोडवेज प्रशासन ने सोमवार से मंडल भर से 120 मेला स्पेशल बसें चलाने की व्यवस्था की थी। इसमें मुरादाबाद शहर के दोनों बस अड्डे से 75, अमरोहा से 25, धामपुर से 15 और रामपुर से पांच बसें तिगरी मेला स्पेशल बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। मुरादाबाद के दोनों बस अड्डे पर मेला स्पेशल बसों की व्यवस्था कर दी गई। जैसे-जैसे यात्री पहुंचते जाएंगे, वैसे- वैसे तिगरी मेला बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह नौ बजे के बाद तिगरी मेला जाने के लिए कुछ यात्री पहुंचने शुरू हो गए। शाम तक 75 में से आठ बसों को तिगरी मेला के लिए भेजा गया। जबकि अमरोहा से दस बसें मेला भेजी गईंं। रोडवेज प्रशासन को उम्मीद है कि तिगरी मेला के लिए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है, इसलिए बसों में काफी भीड़ होगी। पहले दिन भीड़ नहीं रही। रोडवेज प्रशासन को संभावना है कि मंगलवार से मेला जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। दूसरी ओर मुरादाबाद डिपो बस अड्डे से सुबह से ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। रोडवेज प्रशासन ने प्रत्येक पांच से दस मिनट में बसें दिल्ली भेजनी शुरू कर दी। यात्रियों की संख्या ज्‍यादा होते देख प्रशासन ने अन्य डिपो से बसों मांगकर यात्रियों को दिल्ली भेजा। सोमवार को 120 से अधिक बसें दिल्ली भेजी गईं। माना जा रहा है कि शादी लग्न होने के कारण बसों में भीड़ बढ़ गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोमपाल सिंह ने बताया कि पहले दिन तिगरी मेला जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम रही। इसके कारण आठ बसें तिगरी मेला के लिए चलायी गईं हैं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। अन्य डिपो से बसें मांग कर यात्रियों को दिल्ली भेजा गया है।